क्या ऐसा संभव है कि परिस्थितियाँ हों, जिम्मेदारियाँ हों… फिर भी मन सदा बेफिक्र रहे?
परिवर्तन के लिए तीन बल चाहिए—बाबा की शक्ति, स्वयं का पुरुषार्थ और ब्राह्मण परिवार के संगठन का बल।
बीजरूप अवस्था के लिए तीन बातें जरूरी हैं—
• ड्रामा के सार को समझना
• समय की नॉलेज से बेहद का वैराग्य लाना
• नाम, मान, शान सहित हर आकर्षण से न्यारा रहना।
स्व-कल्याणी बनने से आगे बढ़कर विश्व-कल्याणी बनें—बाबा से लेकर दूसरों को देने वाले दाता के बच्चे।
हम ब्रह्मा के बच्चे, मास्टर ब्रह्मा हैं। राजा बनने के साथ दूसरों को भी श्रेष्ठ बनाने के लिए त्याग और दिव्य गुणों की धारणा आवश्यक है।
ट्रस्टी बनकर सब सम्भालो, लेकिन आसक्ति न रखो। यही हल्कापन हमें बीजरूप स्थिति की ओर ले जाता है।
एक गहरी बात—भक्ति मार्ग में समझते आए भगवान शुद्ध आत्माओं को मिलता है इसलिए इतने वेद शास्त्र, तीर्थ आदि किए। लेकिन ज्ञान मार्ग कहता है, भगवान पाप आत्माओं को मिलता हैं फिर उन्हें शुद्ध बनाता हैं। बाबा का टाइटल ही है पतित पावन।
हर ब्राह्मण आत्मा में कोई न कोई विशेषता जरूर है। इसलिए अपनी और दूसरों की कमज़ोरियाँ देखने के बजाय विशेषताओं को देखना सीखें। और सबसे बड़ा अभ्यास—जो हमें डिस्टर्ब करें, उनसे हम डिस्टर्ब न हों।
श्रीमत और अपनी बुद्धि के बीच आने वाली मनमत को समाप्त कर बुद्धि बाबा के आगे सरेंडर करनी है।
तो क्या हमारी यही स्थिति बेफिक्र अवस्था की ओर पहला कदम नहीं है?


