ब्राह्मणों का परमानेंट एड्रेस मधुबन है। हम सेवा के लिए चाहे कहीं भी जाएँ, लेकिन जब मधुबन आते हैं तो अपने आपको रिफ्रेश और खुश महसूस करते हैं।
बाबा ने कहा है—हम होली हंस हैं। ज्ञान सागर में लहराते रहो और उड़ते रहो। ज्ञान सागर में लहराना अर्थात् बुद्धि से ज्ञान का मनन करना और अर्थ सहित मुरली पढ़ना। यदि ज्ञान सागर में नहीं लहराएँगे, तो वेस्ट थॉट्स चलेंगे और बाबा भी भूल जाएगा। फिर वेस्ट को बेस्ट करने में मेहनत करनी पड़ेगी।
जितना लाइट रहेंगे, उतना ही उड़ सकेंगे। बाबा हमारा बोझ लेने के लिए ही आया है। जब हम मधुबन में हैं तो कोई बोझ नहीं है—न ऑफिस जाने की चिंता, न घर की जिम्मेदारियाँ।
यहाँ समय पर क्लास करना ही हमारे मन का भजन है। इससे मन भी खुश रहेगा, वेस्ट थॉट्स भी नहीं आएँगे और व्यर्थ की मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।
हमें पहले नंबर में आना है। हमारा समय व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। हम जो भी सेवा करते हैं, उससे हमारा पुण्य जमा होता है। यही पुण्य हमारे साथ जाएगा और 21 जन्मों तक चलेगा।
मधुबन के वायुमंडल की भी हमें मदद मिलती है। यह बाबा की कर्मभूमि है। बाबा ने कहा है—“कदम में पदम की कमाई है।” मधुबन में माया नहीं आती। बाबा ने कहा है—“माया की है छाया और हम बच्चों के ऊपर है बाबा की छत्रछाया।”
जब बाबा की छत्रछाया है, तो हम बेफिक्र बादशाह हैं। माया बहुत चतुर है, इसलिए बाबा का हाथ कभी नहीं छोड़ना है।

