"भोलेनाथ प्रभु आप प्राणों से प्यारे
हम बनेंगे वहीं आशिक तुम्हारे
दीनाराम प्रभु आप आंखों के तारे
आप माशूक बनके सृष्टि पे पधारे
आप माशूक बनके सृष्टि पे पधारे
सत्यम शिवम सुंदरम है नजारे
भोलेनाथ प्रभु आप प्राणों से प्यारे
भोलेनाथ प्रभु आप प्राणों से प्यारे
ये अनोखा कमल पुष्पक विमान
पधारे हो इसमें करुणा निधान
ये अनोखा कमल पुष्पक विमान
पधारे हो उसमें करुणा निधान
सृष्टि के तार में हमें भी पीरोलो
उलझी जीवन की राहों को तुम खोलो
देना हमें तीनों जहां के इशारे
भोले दे दो हमें तीनों जहां के इशारे
सत्यम शिवम सुंदरम है नजारे
भोलेनाथ प्रभु आप प्राणों से प्यारे
भोलेनाथ प्रभु आप प्राणों से प्यारे
सूर्यकोटि तुम्हारी हैं दृष्टि के तेवर
पिघले जो सोना बन जाए जेवर
सूर्य कोटी तुम्हारी हैं दृष्टि के तेवर
पिघले जो सोना बन जाए जेवर
प्रणेश्वर मेरे प्राणों में बस जाओ
जीवन को दिव्य गुणों से भर जाओ
कर लूं नैनों में बंद संगम के धारे
कर लूं नैनों में बंद संगम के धारे
सत्यम शिवम सुंदरम है नजारे
भोलेनाथ प्रभु आप प्राणों से प्यारे
हम बनेंगे वहीं आशिक तुम्हारे
दीनाराम प्रभु आप आंखों के तारे
आप माशूक बनके सृष्टि पे पधारे
आप माशूक बनके सृष्टि पे पधारे
सत्यम शिवम सुंदरम है नजारे
सत्यम शिवम सुंदरम है नजारे"
