भोलेनाथ प्रभुजी आप प्राणों से प्यारे
भोलेनाथ प्रभुजी आप प्राणों से प्यारे
हम मिले फिर वही बिछड़े दुलारे
भक्ति में हम दिन रात पुकारे
अब करुणा सागर बन आए हमारे
भक्ति में हम दिन रात पुकारे
अब करुणा सागर बन आए हमारे
सत्यम शिवम् सुंदरम है नजारे
भोलेनाथ प्रभुजी आप प्राणों से प्यारे
हम मिले फिर वही बिछड़े दुलारे
सुर्यकोटि आपकी दृष्टि की ज्वाला
गीता ज्ञान से हुआ मन में उजाला
सुर्यकोटि आपकी दृष्टि की ज्वाला
गीता ज्ञान से हुआ मन में उजाला
प्राणेश्वर मेरे प्राण में बसते हो
जीवन को दिव्य गुणों से भरते हो
आबू पर्वत में गुलजार जी पधारे भोलेनाथ प्रभुजी आप प्राणों से प्यारे
हम मिले फिर वही बिछड़े दुलारे
ये अनोखा कमल पुष्पक विमान है
पधारे इसमें प्राणों के प्राण है
ये अनोखा कमल पुष्पक विमान है
पधारे इसमें प्राणों के प्राण है
दीनानाथ हमारे दिल में बस जाओ
जीवन को सुख शांति से भर जाओ
भर लो न हमे प्राणेश्वर प्यारे
भोलेनाथ प्रभुजी आप प्राणों से प्यारे
हम मिले फिर वही बिछड़े दुलारे
