भोलेनाथ तुम आए हो
उजियारा जीवन में लाए हो
भोलेनाथ तुम आए हो
जीवन में उजियारा लाए हो
मीठे बाबा प्यारे बाबा
हमको राह दिखलाए हो
मीठे बाबा प्यारे बाबा
हमको राह दिखलाए हो
भोलेनाथ तुम आए हो
मीठे बच्चे पुकारे तुझे
दिल से वो याद करें
तेरी याद में शक्ति मिले
सारे विघ्न दूर करें
ज्ञान का दीप जलाया बाबा
अज्ञान अंधियारा भगाए हो
मीठे बाबा प्यारे बाबा
हमको राह दिखलाए हो
भोलेनाथ तुम आए हो
योग सिखलाया
रोग मिटाया
जीवन सुखमय कर दिया है
अविनाशी धन देकर के बाबा
भाग्य हमारा भर दिया है
तेरी माया से लड़ना सीखे हम
सच्चा मार्ग दिखाए हो
मीठे बाबा प्यारे बाबा
हमको राह दिखलाए हो
भोलेनाथ तुम आए हो
कर्म अकर्म का भेद बताया
सच्चाई का पाठ पढ़ाया
स्वर्ग का सुंदर सपना देकर
आत्मा को जागृत कराया
हर दिल में प्रेम जगाकर
नई दुनिया बसाए हो
हर दिल में तुम प्रेम जगाकर
नई दुनिया बसाए हो
मीठे बाबा प्यारे बाबा
हमको राह दिखलाए हो
भोलेनाथ तुम आए हो
नाजुक समय में साथ तुम्हारा
हिम्मत हमें दिलाता है
तेरी याद में जो खो जाए बाबा
वो ही तो पार पाता है
मधुर वाणी नम्रता सिखाकर
जीवन सफल बनाए हो
मधुर वाणी नम्रता सिखाकर
जीवन सफल बनाए हो
मीठे बाबा प्यारे बाबा
हमको राह दिखलाए हो
भोलेनाथ तुम आए हो
भोलेनाथ तुम आए हो
भोलेनाथ तुम आए हो
