चलो आत्माओं अब घर है जाना
चलो आत्माओं अब घर है जाना
देखो बुलाए पिता वो पुराना
चलो आत्माओं अब घर है जाना
घर की सुधि को तूने भूलाया
याद दिलाने पिता शिव आया
ये दुनिया सराए मुसाफिरखाना
चलो आत्माओं अब घर है जाना
सपनोके तूने महल सजाए
अपने बनाए जो थे पराए
साथी तेरा वहीं है पुराना
चलो आत्माओं अब घर है जाना
आशा के तूने दीप जगाए
विनाशी सहारे देह अपनाए
बुझी ज्योति को फिर से जगाना
चलो आत्माओं अब घर है जाना
अब घर है जाना
देखो बुलाए पिता वो पुराना
चलो आत्माओं अब घर है जाना
अब घर है जाना
अब घर है जाना
