दादी बाबा से तुम एक टोली दिलवा दो
मीठी प्यारी रूहानी दृष्टि मिलवा दो
दादी बाबा से तुम एक टोली दिलवा दो
मीठी प्यारी रूहानी दृष्टि मिलवा दो
वादा करते है वो हम निभायेंगे
साथ चलेंगे साथ रहेंगे साथ ही जायेंगे
दादी तुम प्रभु पिया का राज बतला दो
मीठी प्यारी रूहानी दृष्टि मिलवा दो
अमृतवेले यादों में हम मिलन मनाएंगे
मनाएंगे
माया को निद्राओ को हम दूर भगाएंगे
भगाएंगे
हम है प्यारी आत्मा है भाई बहन का नाता
शिव है परम पिता हमारा ब्रह्मा जगकी माता
इस पावन नाते को तुम दिल में सजा लो
दिलों में सजा लो
दादी तुम प्रभु पिया का राज बतला दो
मीठी प्यारी रूहानी दृष्टि मिलवा दो
अब वापिस घर जाना है ये भूल नहीं जाना
एक दूजे से अपनी अब सन्मार्ग में लाना
प्रभु गुणों से भर लो तुम भरपूर खजाना
दिव्य गुणों से सजा लो जीवन सुहाना
ये संगम सुहाना इसे सांसों में बसा लो सांसों में बसा लो
दादी तुम प्रभु पिया का राज बतला दो
मीठी प्यारी रूहानी दृष्टि मिलवा दो
दादी बाबा से तुम एक टोली दिलवा दो
मीठी मीठी प्यारी प्यारी दृष्टि मिलवा दो
मीठी मीठी प्यारी प्यारी दृष्टि मिलवा दो
