स्थायी
दीप राज के आत्मा-दीपक हम जगे हुए
घर आँगन रोशनी से है आज सजे हुए
दीप से दीप मिलाये, दीपमाला बन जाए
आओ हम सब दीपक मिलकर दीपावली मनाए
दीप राज के आत्मा-दीपक हम जगे हुए
अंतरा : १
अव्यक्त रूहानी स्थिति है प्रकाश स्तम्भ समान
एक स्थान पर रहकर भी रोशन करें जहान
आत्मरूपी दीपक का कराना है सब को दीदार
यही है सच्ची दीपावली अपना ये है यादगार
आत्मा दीप के तेज से अंधकार को मिटाए
दीप राज के आत्मा-दीपक हम जगे हुए
अंतरा : २
पुराने संस्कारों का खाता हो खत्म
श्रेष्ठ संकल्पों का अब हो नया आरंभ
बोल हो रूहानी, कर्म में न्यारे प्यारे
स्नेह की हो मूरत, बाबा के दुलारे
दृढ़ संकल्प की ज्योति से जीवन जगमगाए
दीप राज के आत्मा-दीपक हम जगे हुए
अंतरा : ३
मन और बुद्धि की हो, आंतरिक सफाई
नए रंग और उमंग की करनी है पोताई
नवयुग के संस्कार रूपी, नए वस्त्र पहनेंगे
बाबा से जो खजाने मिले, सबको बाँटेंगे
धन की प्यासी आत्माओं पर रूहानी धन लुटाये
दीप राज के आत्मा-दीपक हम जगे हुए




