देखू तुम्हे बाबा मन दर्पण में
नयनों में बसे तू सांझ सवेरे
देखू तुम्हे बाबा मन दर्पण में
नयनों में बसे तू सांझ सवेरे
देखू तुम्हे बाबा
अंतर मन में रहे तू समाया
अंग संग तेरा ही साया
एक पल तुझसे हो ना बिछड़ना
जीवन साथी जो पाया
जहा भी मै जाऊ तुझ को ही पाऊ
जहा भी मै जाऊ तुझ को ही पाऊ
सदा संग संग तू रहता है मेरे
देखू तुम्हे बाबा मन दर्पण में
नयनों में बसे तू सांझ सवेरे
देखू तुम्हे बाबा
भटकती रही थी नाव जीवन की
तूने दिखाया किनारा
एहसान हमपे बाबा तुम्हारा
तूने जो पार उतारा
डूबते दिल ने पाके सहारा
डूबते दिल ने पाके सहारा
कह दिया बाबा आप हमारे
देखू तुम्हे बाबा मन दर्पण में
नयनों में बसे तू सांझ सवेरे
देखू तुम्हे बाबा
—-------------------------------------------
