दिल में खुशी की लाखों तरंग है
बाबा प्रत्यक्ष हो अब ये उमंग है
बड़े दूर देश से आए हुए मेरे बाबा
बच्चो के दिल में छाए हुए मेरे बाबा
दिल से बधाई आया शुभ दिन है
मेरे बाबा का ये दिव्य अलौकिक जनम दिन है
दिल से बधाई आया शुभ दिन है
बाबा के संग हम बच्चो का भी जन्मदिन है
दिल में खुशी की लाखों तरंग है
बाबा प्रत्यक्ष हो अब ये उमंग है
चमकने लगा भाग्य सितारा
जब से मिला है ये दिव्य जनम
हीरे तुल्य है शिव की जयंती
हमे भी बनाए जो हीरे समान
न्यारा प्यारा ये जनम बड़ा महान है
इसके महिमा से ये दुनिया अनजान है
दिल से बधाई आया शुभ दिन है
बाबा के संग हम बच्चो का भी जन्मदिन है
पुरुषार्थ हम ऐसा करे प्रालब्ध को अबसे जमा कर ले
संतुष्टता से दुवाएं मिले सेवा से पुण्य हम कमाते चले
बाबा के सेवा पर बलिहार हो परिवार से भी उतना ही प्यार हो
दिल से बधाई आया शुभ दिन है
बाबा के संग हम बच्चो का भी जन्मदिन है
मेहनत से हम मुक्त रहे
मुहब्बत का अब वरदान ले
समस्याओं में हम न हिले मुस्कराते उसे पार कर ले
मन विघ्न विनाशक बुराइका संहार करे
रहमदिल बनके दिल से उपहार दे
दिल से बधाई आया शुभ दिन है
बाबा के संग हम बच्चो का भी जन्मदिन है
दिल में खुशी की लाखों तरंग है
बाबा प्रत्यक्ष हो अब ये उमंग है
बड़े दूर देश से आए हुए मेरे बाबा
बच्चो के दिल में छाए हुए मेरे बाबा
दिल से बधाई आया शुभ दिन है
मेरे बाबा का ये दिव्य अलौकिक जनम दिन है
