【मुखड़ा】
दिल ने कहा, मेरा बाबा!
और बाबा कहे, मेरे बच्चे!!
एक पल का ये सौदा
भगवान हमारा हो गया
प्रभु के खज़ानों का
भंडार हमने पा लिया
दिल ने कहा, मेरा बाबा!
और बाबा कहे, मेरे बच्चे!!
【अंतरा – 1】
संपन्न बन, संपूर्ण बन
लाना है सुखमय संसार
बाबा के वर्से का
दिलायें सबको अधिकार
जैसे हमने बाबा को
दिल से जाना माना
वैसे आत्माओं को भी
बाबा से है मिलाना
चारों ओर गीत गूँजे
मेरा बाबा आ गया
प्रभु के खज़ानों का
भंडार हमने पा लिया
दिल ने कहा, मेरा बाबा!
और बाबा कहे, मेरे बच्चे!!
【अंतरा – 2】
निर्विघ्न बन करके हमें
सदा तैयार रहना है
मनसा, वाचा, कर्मणा
तीनों सेवा करना है
मनसा से शक्ति मिले
वाचा से मिले ज्ञान
कर्मों से इस परिवार की
सबको मिले पहचान
इन तीनों सेवा से
कमाल हो गया
प्रभु के खज़ानों का
भंडार हमने पा लिया
दिल ने कहा, मेरा बाबा
और बाबा कहे, मेरे बच्चे
【अंतरा – 3】
संकल्प की दृढ़ता से ही,
बाबा समान बनना है
पुरुषार्थ की तीव्रता से ही
स्व-परिवर्तन होना है
अब ख़ुद को
वैजंती माला में है पिरोना
संकल्प बोल कर्म
ब्रह्मा बाबा से है मिलाना
कमजोर पर रहम कर
दिल से अपना लिया।
प्रभु के खज़ानों का
भंडार हमने पा लिया
दिल ने कहा, मेरा बाबा
और बाबा कहे, मेरे बच्चे
