िल से कहते कहीं न जाए
दिल से कहते कहीं न जाए
तेरे प्यार की कहानी शब्दो में लिखी न जाए
तेरे साथ तो बिताए वो दिन सुहाने
कैसे कहूं बाबा तेरा शुक्रिया
दिल से कहते कहीं न जाए
पल पल है मन में छाई तेरी शिक्षाएं
पल पल है मन में छाई तेरी शिक्षाएं
बन मार्ग दर्शक दूर की हर समस्याएं
मधुर मधुर शीतल शीतल है तेरी वानी सिखलाती हमे बनो महादानी
बन वरदानी करते चलो हर प्राणी का कल्याण
दिल से कहते कहीं न जाए
तेरी प्यार की कहानी शब्दो में लिखी न जाए
दिल से कहते कहीं न जाए
जहा पड़ी तेरी दृष्टी चंद्रमासम
हर दिल में छाई शीतल किरने
गए भूल दुख दर्द सारे
अनुभव भी होते अलौकिक सुख के
बिन कहे तेरी मधुर मुस्कान सबकुछ कह जाती
कर जग का कल्याण दे सत्यका ज्ञान
बनादे हर प्राणी महान
दिल से कहते कहीं न जाए
तेरी प्यार की कहानी शब्दो मै लिखी न जाए
दिल से कहते कहीं न जाए
—---------------------------------------
