एक मुरली और मधुबन सबको बुला रहे है
उस प्यार के सागर से मिलन करा रहे है
एक मुरली और मधुबन सबको बुला रहे है
उस प्यार के सागर से मिलन करा रहे है
मिलन करा रहे है
एक बार जो भी आए भूले नही भुलाए
एक बार जो भी आए भूले नही भुलाए
वो आत्मा तृप्त होती सुख जन्मों के वो पाए
माता पिता अलौकिक जीना सिखा रहे है
उस प्यार के सागर से मिलन करा रहे है
मिलन करा रहे है
हंसो की मंडली में सब चुगते ज्ञान के मोती
हंसो की मंडली में सब चुगते ज्ञान के मोती
रूहानियत नयनों में सूरत पवित्र होती
शिव बाबा स्वयं आके सबको सजा रहे है
उस प्यार के सागर से मिलन करा रहे है
मिलन करा रहे है
प्रभु प्यार जो है पाते मधुबन के गुण गाते
प्रभु प्यार जो है पाते मधुबन के गुण गाते
हीरे तो ये संगम के वरदान जो है पाते
भगवान अपने हाथो तकदीर बना रहे है
उस प्यार के सागर से मिलन करा रहे है
मिलन करा रहे है
एक मुरली और मधुबन सबको बुला रहे है
उस प्यार के सागर से मिलन करा रहे है
एक मुरली और मधुबन सबको बुला रहे है
उस प्यार के सागर से मिलन करा रहे है
मिलन करा रहे है
मिलन करा रहे है
—------------------------------------
