एक तेरी याद में बाबा दिल को सुकून आएं
एक तेरी याद में बाबा दिल को सुकून आएं
ऐसा लगता मन के आंगन में
अमृत रस बरसाएं
एक तेरी याद में बाबा दिल को सुकून आएं
अंबर से अब किरण किरण
मेरे मस्तक ज्योत पर
जैसे बरखा बरस रही है
भू मंडल के भाल पर
नैनो में रोशन रोशन
जीवन को जो चमकाएं
ऐसा लगता मन के आंगन में
अमृत रस बरसाएं
एक तेरी याद में बाबा दिल को सुकून आएं
पावन हो गया हर एक कोना
अंतर्मन ये कहता है
मैं हूं फरिश्ता तन मन मेरा
बाबा के संग रहता है
अथाह खुशीयां पाए
तुझसे प्रीत लगाएं
ऐसा लगता मन के आंगन में
अमृत रस बरसाएं
एक तेरी याद में बाबा दिल को सुकून आएं
मेरा संसार मौन है
एक तेरा नाद ही सुनता है
कितना गहरा अनुभव प्यारा
हर पल दिल ये कहता है
आनंद के रंग में रंगे
तेरे ध्यान में खो जाएं
ऐसा लगता मन के आंगन में
अमृत रस बरसाएं
एक तेरी याद में बाबा दिल को सुकून आएं
ऐसा लगता मन के आंगन में
अमृत रस बरसाएं
एक तेरी याद में बाबा दिल को सुकून आएं
एक तेरी याद में बाबा
