िन गिन के मिली है सांसे गिन गिन के मिली है सांसे
प्रभु याद में सफल करो
भरके रोशनी रूहानी प्यार की
भरके रोशनी रूहानी प्यार की
जीवन को उज्वल करो
गिन गिन के मिली है सांसे प्रभु याद में सफल करो
गिन गिन के मिली है सांसे
अपने लिए तो सब जीते है जग के लिए तुम जी लो
खुद के गम को सब पीते है औरों के गम तुम पी लो
इसमें आनंद का भंडारा इसमें आनंद का भंडारा
सबका तुम मंगल करो
गिन गिन के मिली है सांसे
दिव्य गुणों के गहनों से चमक रहा है मन मोती
अंतर मन के अंधेरों में ज्योत जगा लो तुम अभी
वक्त नहीं है कल करने का वक्त नहीं है कल करने का
अब न तुम कल कल करो
गिन गिन के मिली है सांसे
प्रभु याद में सफल करो
भरके रोशनी रूहानी प्यार की
भरके रोशनी रूहानी प्यार की
जीवन को उज्वल करो
गिन गिन के मिली है सांसे
गिन गिन के मिली है सांसे
गिन गिन के मिली है सांसे
