बाबा से पाए ज्ञान के मोती, मैं बिखराऊं गली-गली

ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली

बाबा से पाए ज्ञान के मोती...
जिस जिस ने ये मोती लूटे, वो तो मालामाल हुए

शिवबाबा की शरण जो आए, कहते हम निहाल हुए
शिवबाबा की शरण जो आए, कहते हम निहाल हुए
गहरी नींद में सोने वालों, बात सुनाऊं खरी-खरी
गहरी नींद में सोने वालों, बात सुनाऊं खरी-खरी
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
बाबा से पाए ज्ञान के मोती, मैं बिखराऊं गली-गली
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
बाबा से पाए ज्ञान के मोती...
क्यों करता तू मेरा-तेरा, आया बन मेहमान यहां

इस दुनिया में फंसा हुआ तू, भूलके घर बैठा है यहां

जग का मेला दो दिन का है, आखिर वो भी चला-चली
जग का मेला दो दिन का है, आखिर वो भी चला-चली
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
बाबा से पाए ज्ञान के मोती, मैं बिखराऊं गली-गली
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
बाबा से पाए ज्ञान के मोती...
कुछ घड़ियां संगम की मिली हैं, फिर न मौका आएगा

शिवबाबा को भूल गया तो, अंत समय पछताएगा
शिवबाबा को भूल गया तो, अंत समय पछताएगा
दो दिन का ये चमन खिला है, मुरझाएगी कली-कली
दो दिन का ये चमन खिला है, मुरझाएगी कली-कली
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
बाबा से पाए ज्ञान के मोती, मैं बिखराऊं गली-गली
ले लो रे कोई शिव का प्यारा, शोर मचाऊं गली-गली
बाबा से पाए ज्ञान के मोती...
माया के दीवानों सुनलो, एक दिन ऐसा आएगा
माया के दीवानों सुनलो, एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना, यहीं पड़ा रह जाएगा

सुन्दर काया मिट्टी होगी, चर्चा होगी गली-गली