

हर कोई आता है, आके चला जाता है कोई न ठहरा यहां, ना ठहर पाता है Everyone comes, and then they go. No one stays here, nor can they remain. ईश्वर के बंदे, कर ले ईश्वर की आराधना पुण्य की पूंजी भर ले, बाद में ना पछताना O child of God, engage in divine remembrance. Accumulate the wealth of virtues, lest you regret later. हर कोई आता है, आके चला जाता है कोई न ठहरा यहां, ना ठहर पाता है वक्त को किस तरह से, तूने बर्बाद किया लगा ले हिसाब अब तो, कितना आबाद किया How much of your time have you wasted? Reflect now—how much have you truly enriched? कैसा गुरूर है "मैं-मैं" क्यों करता है अंतर में झांक ले, क्या-क्या तू भरता है जो किया वह भरना पड़ेगा, फिर तू क्यों रोता है Why do you remain in the arrogance of "I, me, mine"? Look within—what are you truly filling yourself with? Whatever you have done, you must reap—so why cry over it? हर कोई आता है, आके चला जाता है कोई न ठहरा यहां, ना ठहर पाता है दुनिया को पाने सिकंदर, क्या से क्या कर गया गया जब वो जहां से, खाली हाथ ही गया Alexander conquered the world, yet in the end, what did he gain? When he left this world, he went empty-handed. तन्हा सा था वो मंजर, भीड़ भरे इस जग में तुझको संभलना है, जीवन के पग-पग में Even in a crowded world, his end was lonely. You must be mindful at every step of life. ईश्वर को साथी बना ले, वक्त चला जाता है Make God your companion, for time keeps moving on. हर कोई आता है, आके चला जाता है कोई न ठहरा यहां, ना ठहर पाता है