

हे आत्मा चल घर को अपने जहां बाबा रहते प्यारे हे आत्मा चल घर को अपने जहां बाबा रहते प्यारे भूल के सब उस देश है चलना भूल के सब उस देश है चलना छोड़ देह अब रूप बदलना छोड़ देह अब रूप बदलना हे बिंदु बनके सभी उड़ते जहां बाबा रहते प्यारे हे आत्मा चल घर को अपने जहां बाबा रहते प्यारे बाबा की किरणों में बसेरा बाबा की किरणों में बसेरा शांति की दुनियां का वो डेरा शांति की दुनियां का वो डेरा है सपने में घर वो लगा दिखने जहां बाबा रहते प्यारे हे आत्मा चल घर को अपने जहां बाबा रहते प्यारे कर्म नहीं वहां चिंता ना कोई कर्म नहीं वहां चिंता ना कोई गुण सागर के प्यार में खोई गुण सागर के प्यार में खोई हे आत्मा चल पावन बनके जहां बाबा रहते प्यारे हे आत्मा चल घर को अपने जहां बाबा रहते प्यारे