माँ जगदंबा दिए है तुमने हमको अमर वरदान
तेरी पालना पाकर हम तो बन गए सारे जग में महान
हे जगदंबा प्यारी मम्मा
हे जगदंबा प्यारी मम्मा
स्नेह रूहानी मम्मा तेरा जिसने भी है पाया
शक्ति भरी तुमने जीवन को सुखमय दिव्य बनाया

तेरी अलौकिक छबि निराली तेरा ऊंच सम्मान
तेरी पालना पाकर हम तो बन गए सारे जग में महान
हे जगदंबा प्यारी मम्मा
हे जगदंबा प्यारी मम्मा
करते जब जब याद तेरी वो प्यार भरी शिक्षाएं
नैन सजल हो उठते मन खुशियों से है भर जाए

जग कल्याणी तुमने सारे विश्व के रचे विधान
तेरी पालना पाकर हम तो बन गए सारे जग में महान
हे जगदंबा प्यारी मम्मा
हे जगदंबा प्यारी मम्मा
पवित्रता की मूरत माँ तुम ज्ञान का भंडार हो
प्राणदान लाखों को देकर तुमने किये उपकार जो
तुमने किये उपकार जो
पवित्रता की मूरत माँ तुम ज्ञान का भंडार हो
प्राणदान लाखों को देकर तुमने किये उपकार जो
हे जग जननी जहां सारा करता रहें तेरा गुणगान