हिम्मत से ही विजई बनेंगे
हिम्मत से ही विजई बनेंगे
नामुमकिन को भी मुमकिन करेंगे
नामुमकिन को भी मुमकिन करेंगे
हिम्मत है जहां मदद है वहा
बाबा के साथ से हीआगे बढ़ेंगे
मेहनत से अब मुक्त होकर हम
वरदानों से उड़ते रहेंगे
हिम्मत से ही विजई बनेंगे
नामुमकिन को भी मुमकिन करेंगे
निश्चय है नशा है रूहानी
माथे पर है विजय की निशानी
कई बार विजई बने है
कल्प कल्प की है कहानी
विजई पन की स्मृति से सदाही
मौज में हम जीते रहेंगे
हिम्मत से ही विजई बनेंगे
नामुमकिन को भी मुमकिन करेंगे
हर दिन लागे नया नया
लागे नई नई सुबह शाम
जब से बाबा हमे मिल गए है
लागे नया ये सारा जहां
बाटे दिलखुश मिठाई सभी को
दिव्य गुणों की सौगात देंगे
हिम्मत से ही विजई बनेंगे
नामुमकिन को भी मुमकिन करेंगे
दिल से देते चले हम दुवाएं
नई दुनिया की याद दिलाए
स्नेह के बोल ही बोले सदा
सबको उड़ती कला में जो लाए
अब जमा करके सारे खजाने
सबको सहयोग देते रहेंगे
हिम्मत से ही विजई बनेंगे
नामुमकिन को मुमकिन करेंगे
हिम्मत है जहां मदद है वहा
बाबा के साथ से ही आगे ही बढ़ेंगे
मेहनत से अब मुक्त होकर हम
वरदानों से उड़ते रहेंगे
हिम्मत से ही विजई बनेंगे
नामुमकिन को मुमकिन करेंगे
