हम बाबा के स्नेही बच्चे है
स्नेह में उनके खो जाएं हम
हम बाबा के स्नेही बच्चे है
स्नेह में उनके खो जाएं हम
स्नेह के साथ वो शक्ति दे
तब ही हम बनेंगे बाबा समान
सच्चे योगी को मिलता है सहयोग
विजई भव का है वरदान
हम बाबा के स्नेही बच्चे है
सतगुरु बाबा का कहना है
खुद संपन्न बन बनाना है
ब्रम्हा बाबा ने करके दिखालाया
हम बच्चो पे सब लुटा दिया
संकल्प श्वास गुण और शक्तिया
सर्व ही खजानों को
हम बच्चो पे कुर्बान किया
हम बाबा के स्नेही बच्चे है
मेरे तो है एक शिव बाबा
सपने में भी न हो बेवफा
मन बुद्धि का लगाव न हो कही
दिल का भी झुकाव न हो कही
बाबा में ही सब कुछ समाया है
बाबा से ही हम बच्चो ने सब कुछही पाया है
हम बाबा के स्नेही बच्चे है
ब्रम्हा बाबा के है ये दो कदम
फरमान पे चले वफादार बन
चलते रहे हम सदा ही जीवनभर
ब्रम्हा बाबा साथ सदा है हमसफर
है हमसफर
हम बाबा के स्नेही बच्चे है
स्नेह में उनके खो जाएं हम
स्नेह के साथ वो शक्ति दे
तब ही हम बनेंगे बाबा समान
सच्चे योगी को मिलता है सहयोग
विजई भव का है वरदान
हम बाबा के स्नेही बच्चे है
__
