हम बच्चो से मिलन मनाने आए मेरे शिव बाबा
मुहब्बत के झूले में झुलाने आए प्यारे शिव बाबा
शिव बाबा शालिग्राम हम दोनों का है दिव्य जनम
बाबा संग है अपना जनमदिन शुभ दिन है सबसे महान
ये अलौकिक जयंती मनाने आए मेरे शिव बाबा
बाप और बच्चों का प्यार है इतना
रह न सके एक दूजे बिना
साथ रहेंगे साथ चलेंगे वादा है यही अपना
शिव बाबा पर है अर्पण
ये अपना सारा जीवन
मेहनत से सदा रहे मुक्त रहे हम
ना रहे अलबेलापन
ना रहे अलबेलापन
जन्मदिन की ये सौगात लेने आए प्यारे शिव बाबा
ये अलौकिक जयंती मनाने आए मेरे शिव बाबा
दृढ़ निश्चय से लक्ष्य है रखना
विजय माला में आना है
शुभ ही सोचना शुभ ही बोलना शुभ कर्म ही करना है
बालक सो है मालिक हम परमपिता के प्यारे है
अतीन्द्रिय सुख में झुलने वाले देह भान से न्यारे है
देह भान से न्यारे है
शक्तियों का अनुभव कराने
आए मेरे शिव बाबा
हम बच्चो से मिलन मनाने आए मेरे शिव बाबा
मुहब्बत के झूले में झुलाने आए प्यारे शिव बाबा
शिव बाबा के शालिग्राम हम दोनों का है दिव्य जनम
बाबा संग है अपना जनमदिन शुभ दिन है ये सबसे महान
ये अलौकिक जयंती मनाने आए मेरे शिव बाबा
