"हमको हमारा मिल गया, दुलार दिल का मिल गया.
अंखियों का तारा, प्राणों से प्यारा शिव बाबा प्यारा मिल गया
मधुर मंगल मिलन में अपना पावन हो गया मन
चमका दिया तकदीर सितारा, तोड़ के सारे बन्धन
मन-चमन में जो था सपना वो तो अब मिल गया
हमको हमारा मिल गया, दुलार दिल का मिल गया...
स्नेह-सिन्धु के सागर में लहराता मन हमारा
ज्योतिबिन्दु की किरणों में देखा दिव्य नजारा
ज्ञान-खजाना उनसे हमको सारा का सारा मिल गया
हमको हमारा मिल गया, दुलार दिल का मिल गया......
अवनी अम्बर से भी आगे बहुत दूर आ गये
प्यारे शिव बाबा को हम बड़े प्यार से भा गये,
शान्ति शक्ति अतिन्द्रिय सुख आनन्द अपार मिल गया, हमको हमारा मिल गया, दुलार दिल का मिल गया....."
