"हमसफ़र मेरे, तेरी मोहोब्बत में,मेरी ज़िन्दगी मुस्कुराने लगी
हमसफ़र मेरे, तेरी मोहोब्बत में, मेरी ज़िन्दगी मुस्कुराने लगी
धूप हो या छांव में, बाबा मेरे दिल की धड़कन, गुनगुनाने लगी
हमसफ़र मेरे .....
चन्द उम्मीदें,और थोड़े ये अरमान, चन्द उम्मीदें और थोड़े ये अरमान
मिले जो तुम तो,मिल गया पूरा आसमान
हमनवां ओ मेरे, तेरी अदायें मुझे,दिल को इतनी भाने लगी
हमसफर मेरे .......
जहां तलक, मैं देखता हूं, तेरी नज़र
जहां तलक, मैं देखता हूं, तेरी नज़र
तेरे ख़यालों के बिना,अब तो कुछ ना ख़बर
दिलकशीं,तेरी खुशबू,मेरे तन मन को रात-दिन महकाने लगी
हमसफ़र मेरे, तेरी मोहोब्बत में, मेरी ज़िन्दगी मुस्कुराने लगी
धूप हो या छांव में, बाबा मेरे दिल की धड़कन गुनगुनाने लगी
मुस्कुराने लगी
गुनगुनाने लगी
मुस्कुराने लगी"
