निश्चय बुद्धि ही होते है विजयी
अमर भव के सदा वरदानी वही
प्यार के बंधन में बांध ले प्रभु को भी
सदा जो सहयोगी सर्व के स्नेही
परमत से रहे जो परे श्रीमत को जो हासिल करे अनुभव के किले का आधार बाबा की जो बलिहार
निश्चय बुद्धि ही होते है विजयी
अमर भव के सदा वरदानी वही
संगम युग में सदा प्रत्यक्ष फल पाते
एक का पदम गुणा अनुभव करते
सेवा भाव सदा मेवा खाते
जिम्मेवारी बाबा को देकर रहता है जो बेफिक्र
परमात्म प्यार का जिसे मिलता ही कार
निश्चय बुद्धि ही होते है विजयी
अमर भव के सदा वरदानी वही
त्रिकाल दर्शी बन करें हर कर्म सदा
दिलतख्त पर जो पाए आराम सदा
अकाल तख्त नशीन हम अनुभव सदा
जो होगा अच्छा होगा ऐसा निश्चय दिल में प्यारा
संगम युग का हर पल है सोने पे सुहागा
निश्चय बुद्धि ही होते है विजयी
अमर भव के सदा वरदानी वही
प्यार के बंधन में बांध ले प्रभु को भी
सदा जो सहयोगी सर्व के स्नेही
परमत से रहे जो परे श्रीमत को जो हासिल करे अनुभव के किले का आधार बाबा की जो बलिहार
निश्चय बुद्धि ही होते है विजयी
अमर भव के सदा वरदानी वही
