

जागो-जागो दुनिया वालों, भगवान को पहचानो, आया कयामत का समय, पुण्य करने की ठानो। वक्त नहीं ये सोने का, अज्ञान-निद्रा को त्यागो, राजयोग की दौड़ से परमधाम की ओर भागो। आगे समय आ रहा बहुत भयानक, सब कुछ बदल जाएगा अचानक। जागो-जागो दुनिया वालों, भगवान को पहचानो, आया कयामत का समय, पुण्य करने की ठानो। थर्रा उठेगी धरा और आसमान, मरने-मारने को आतुर होंगे सब इंसान। दसों दिशाओं से होगा घातक हमला, सब सत्ताओं में होगा भारी घपला। जागो-जागो दुनिया वालों, भगवान को पहचानो, आया कयामत का समय, पुण्य करने की ठानो। जल्द ही सभी तरफ़ मचेगा कोहराम, फिर नज़र आएगा निराकारी राम। विकारों का भी अचानक वार होगा, हिसाब सब यहाँ ही चुकता करना होगा। जागो-जागो दुनिया वालों, भगवान को पहचानो, आया कयामत का समय, पुण्य करने की ठानो। दुनिया में होगा अब अंतिम संग्राम, बारूद के धुएँ का क्या होगा अंजाम? कर लो अब तो कुछ श्रेष्ठ पुरुषार्थ, जमा हो जाए कुछ पुण्य परमार्थ। सुन विनाश की आहट, मत बनो अलबेले, एक शिवबाबा को याद करो, हो अकेले। जागो-जागो दुनिया वालों, भगवान को पहचानो, आया कयामत का समय, पुण्य करने की ठानो।