जबसे तेरा प्यार मिला
जबसे तेरा प्यार मिला मेरे कदम नहीं है धरती पर
खुशियां इतनी मिली है मुझको तारें जितने अम्बर पर

मै तो भटक रहा था जहां में गोद में तूने बिठा दिया
कोई नहीं था मेरा यहां पर नज़र में तूने समा लिया
तेरी यादें ही अब भगवन राज करें इन धड़कन पर
खुशियां इतनी मिली है मुझको तारें जितने अम्बर पर
जबसे तेरा प्यार मिला मेरे कदम नहीं है धरती पर
जबसे तेरा प्यार मिला
जो भी चाहा बढ़कर पाया और नहीं कुछ चाहूँ अब
रग रग में तेरा नूर समाया जब सोचूँ तुझे पाऊं तब
सारे जहां से ऊठाके मुझको बिठा दिया तख्त पर