जगने पूजा तुम्हे हमने पाया तुम्हे
प्यारे बाबा मेरे ओ मेरी प्यारी मां
जगने पूजा तुम्हे
था ये जीवन तुम्हारा इशारा हमे
था ये जीवन तुम्हारा इशारा हमे
कर्म की राह पर एक सहारा हमे
सहारा हमे
गूंजता है अभी स्वर मधुर मुरलिका
प्यारे बाबा मिले ओ मेरी प्यारी मां
जगने पूजा तुम्हे
मां कि विना में जादू है शिव बाप का
मां कि विना में जादू है शिव बाप का
मां की लोरी में था प्यार साकार का
साकार का
ममता उनकी मिली ज्ञान ज्योति जागी
प्यारे बाबा मेरे ओ मेरी प्यारी मां
जगने पूजा तुम्हे
याद आता है हमको वो प्यारा मिलन
याद आता है हमको वो प्यारा मिलन
जो मिटाता था हम सबके मनकी तपन
मनकी तपन
लड़खड़ाते थे हम थाम लेते थे तुम
प्यारे बाबा मेरे ओ मेरी प्यारी मां
जगने पूजा तुम्हे
यो न बिछड़ो गलेसे लगाके हमे
यो न बिछड़ो गलेसे लगाके हमे
छिप न जाओ एक झलक दिखाके हमे
दिखाके हमे
बावरे नयन ढूंढेंगे संसार मे
वो मिलेंगे मगर कल्प के बाद में
बावरे नयन ढूंढेंगे संसार मे
वो मिलेंगे मगर कल्प के बाद में
जगने पूजा तुम्हे
जगने पूजा तुम्हे हमने पाया तुम्हे
प्यारे बाबा मेरे ओ मेरी प्यारी मां
जगने पूजा तुम्हे
___________________________
