भावनाओं की सुगंध हो जिसमें पवित्र प्रेम का हो संचार
आओ मनाए सरलता से जीवन का त्यौहार
भावनाओं की सुगंध हो जिसमें पवित्र प्रेम का हो संचार
आओ मनाए सरलता से जीवन का त्यौहार
जीवन का त्यौहार
आत्म सम्मान की गरिमा जिसमें
चंदन तिलक हो खुशबूदार
दृढ़ता का भी कवच हो जिसमें
संकल्पों में शक्ति अपार
संबंधों में संवेदना हो
संबंधों में संवेदना हो माधुर्य मय हो व्यवहार
आओ मनाए सरलता से जीवन का त्यौहार
जीवन का त्यौहार
वरदानों से भरी हो वाणी दुआ की दौलत हो बेशुमार
पावन दृष्टि वृत्ति हो जिसमें बाटे स्नेह का उपहार
रिश्तों में हो रंग रूहानी
रिश्तों में हो रंग रूहानी
स्वरक्षण का यही है साथ
आओ मनाए सरलता से जीवन का त्यौहार
भावनाओं की सुगंध जिसमें पवित्र प्रेम का हो संचार
आओ मनाए सरलता से जीवन का त्यौहार
भावनाओं की सुगंध हो जिसमें पवित्र प्रेम का हो संचार
आओ मनाए सरलता से जीवन का त्यौहार
जीवन का त्यौहार
