

Ringtone Available
Listen & download ringtone
"जीवन के लय पर, सांसों के सुर में दिल ये हमारा गुनगुना रहा है, गुनगुना रहा है करन करावनहार परमपिता है, वो ही तो हमसे करवा रहा है, करवा रहा है जीवन के लय पर, सांसों के सुर में ... महकती है मधुबन की फूल और कलियां, चहकतीं है खुशियों से, मन की ये गलियां वही बागवां वहीं माली हमारा,हर एक गुलशन महका रहा है,महका रहा है जीवन के लय पर, सांसों के सुर में ... परमपिता की जो राहों पे चलते,उनके भी अरमां सदा पूरे होते तुम हो पिता हम बच्चे तुम्हारे, सेवाएं हमसे वो करवा रहा है, करवा रहा है जीवन के लय पर सांसों के सुर में .... बनाकर के साथी वो, जग है बदलता होकर के साक्षी, स्वर्ग है रचता हमारी सूरत से होकर के वो रोशन, जलवा वो अपना दिखला रहा है, दिखला रहा है जीवन के लय पर सांसों के सुर में जीवन के लय पर सांसों के सुर में जीवन के लय पर सांसों के सुर में .."