"जीवन के सफर में बाबा
संग तुम्हारा जो पाए
लगता सुहाना हर एक पल
लगता सुहाना हर एक पल
अंतर मन मुस्काए
जीवन के सफर में बाबा
संग तुम्हारा जो पाए
लगता सुहाना हर एक पल
लगता सुहाना हर एक पल
अंतर मन मुस्काए
जीवन के सफर में बाबा
आ...
हर नजारा है कितना प्यारा
अब तो इस महफिल में
बहती धारा मधुर मिलन की
अमृत रस इस दिल में
जब से बसे हैं इन नैनों में
जब से बसे हैं इन नैनों में
बस यही गीत गाए
जीवन के सफर में बाबा
आ...
शीतल करती अंग अंग बाबा
मीठी यादें तुम्हारी
हर धड़कन में, हर सांसों में
खुशियों की है खुमारी
प्यार जो पाए भाग्य जगाए
प्यार जो पाए भाग्य जगाए
कितना है सुख पाए
जीवन के सफर में बाबा
संग तुम्हारा जो पाए
लगता सुहाना हर एक पल
लगता सुहाना हर एक पल
अंतर्मन मुस्काए
जीवन के सफर में बाबा
संग तुम्हारा जो पाए
लगता सुहाना हर एक पल
लगता सुहाना हर एक पल
अंतर्मन मुस्काए
जीवन के सफर में बाबा"
