"जिंदगी मेरी खूबसूरत बन गई
जब से प्रभु की यादों में मैं खो गई
जैसे चंदा की चांदनी बिखरी हुई
ऐसे ये जिंदगी हसीं हो गई
जिंदगी मेरी खूबसूरत बन गई
जब से प्रभु की यादों में मैं खो गई
जैसे चंदा की चांदनी बिखरी हुई
ऐसे ये जिंदगी हसीं हो गई
देखी ऐसी जादूगरी इन आंखों में
बदलती है तकदीर जिन हाथों में
महफिल है वह मीठे मधुबन में
भरते हैं शिव वरदान मन में
देखी ऐसी जादूगरी इन आंखों में
बदलती है तकदीर जिन हाथों में
महफिल है वह मीठे मधुबन में
भरते हैं शिव वरदान मन में
खूबियों से हमें सजा रहे
खूबियों से हमें सजा रहे
अपने से ऊंचा हमको वह बना रहे
अपने से ऊंचा हमको वह बना रहे
ज्ञान योग शक्तियां मन में भरके
किया उपकार लाखों हम पे
सद्गुणों से जीवन को महका दिया
रूहानी रोशनी से रोशन किया
ज्ञान योग शक्ति यां मन में भरके
किया उपकार लाखों हम पे
सद्गुणों से जीवन को महका दिया
रूहानी रोशनी से रोशन किया
अनोखी प्रभु की है कलाकारी
अनोखी प्रभु की है कलाकारी
हम पे दुआएं प्रभु की बरस रही
हम पे दुआएं प्रभु की बरस रही
जिंदगी मेरी खूबसूरत बन गई
जब से प्रभु की यादों में मैं खो गई
जैसे चंदा की चांदनी बिखरी हुई
ऐसे ये जिंदगी हसीं हो गई
ऐसे ये जिंदगी हसीं हो गई
ऐसे ये जिंदगी हसीं हो गई "
