"जिन्हे जन्म जन्म से पुकारा है
आ ...
जिन्हें युगों युगों से निहारा है
आ ...
जिन्हें जन्म जन्म से पुकारा है
जिन्हें युगो युगो से निहारा है
जो सबका सबसे प्यारा है
जिसे कहते तारण हारा है
वो भगवन आया हे
मेरा बाबा आया है....
वो भगवन आया है
मेरा बाबा आया है...
ज्योति बिंदु वो स्नेह शिंधू
दया का सागर ,करुणाकर
मृत्युंजय वो सोमेश्वर
मुक्ति दाता वो भाग्य विधाता
दिव्य बुद्धि दाता ,जादूगर
महादेव वो सर्वेश्वर
त्रिलोकी नाथ वो त्रिनेत्री है
त्रिकालदर्शी वो प्रणेश्वर
सदाशिव वो विश्वेश्वर
अजर ,अमर है वो अविनाशी
ज्योतिर्मय वो तारकेश्वर
अजन्मा है वो अचलेश्वर
पाप कटेश्वर आ..
ओंकारेश्वर आ..
पाप कटेश्वर ,ओंकारेश्वर
परमपिता वो परमेश्वर
जो सबका सदा सहारा है
आ..
जो सबकी आंखों का तारा है
आ ..
जो हर दिल का दुलारा है
जो सबसे न्यारा न्यारा है
वो भगवन आया है
मेरा बाबा आया है...
वो भगवन आया है
मेरा बाबा आया है ...
जीवन दाता है सुखकर्ता दुखहर्ता सबका रहबर
भोलानाथ वो कल्पेश्वर
विघ्नहर्ता वो सिद्धि दाता
वो है सच्चा सौदागर
प्रेममयी वो रामेश्वर
निराकार वो है अभोक्ता बाबुल नाथ वो त्रंबकेश्वर
अनंता है वो महाबलेश्वर
पशुपतिनाथ वो अमरनाथ है सबका पिता वो है हरिहर
वरदाता वो है ईश्वर
वो है खुदा आ..
वो है अल्लाह आ..
वो है खुदा वो है अल्लाह
सृष्टि रचयिता रत्नाकर
जिसने हर गम से उबारा है
आ..
वो प्यारा बाबा हमारा है
आ..
जो तेजोमयी एक तारा है
जो स्वर्ग धरा पर उतारा है
वो भगवन आया है
मेरा बाबा आया है.....
जिन्हें जन्म जन्म से पुकारा है
आ ..
जिन्हे युगो युगो से निहारा है
आ..
जिन्हें जन्म जन्म से पुकारा है
जिन्हें युगो युगों उनसे निहारा है
जो सबका सबसे प्यारा है
जिन्हें कहते तारण हारा है
वो भगवन आया है
मेरा बाबा आया है...
वह भगवान आया है
मेरा बाबा आया है..."
