जितना तुमने प्यार किया इतना प्यार करेगा कौन
जितना तुमने दुलार किया इतना दुलार करेगा कौन
गुरुओं ने हमें भटकाया है रावण ने हमें तड़पाया है
तुने सब कष्ट मिटाएं हैं तेरे बिन कष्ट हरेगा कौन
गुरुओं ने जिन्हें ठुकराया है नागिन और पिशाचिन बताया है
तुमने उन्हें शक्ति बनाया है तेरे बिन शक्ती भरेगा कौन
तू मात पिता गुरू बंधू बना साथी
स्वामी सुख सिंधु बना
तेरे बिन हुबहू रूपी प्रिये
भला इतने रूप धरेगा कौन
जितना तुमने प्यार किया
बच्चों की खुशी में खुश हो तुम बच्चोके सुख में सुखी हो तुम
तुम सबकुछ हो बच्चों के लिए इतना बलिदान करेगा कौन
सुन करके सितम बंधेली के
करुणासिंधु के बिंदु छलक जाते
इतना तुमने धैर्य दिया हमें इतना धीरज देगा कौन
खुद बैठे पुरानी झोपड़ी में बच्चों को महल बनाए है
इतने तुमने सुख बरसाए इतने सुख बरसाएगा कौन
जितना तुमने प्यार किया
तुने बहु लाड लड़ाए है तुमने बहु रंग दिखाए है
तेरे बिन प्यारे मात पिता हमें लाडले बच्चें कहेगा कौन
जितना तुमने प्यार किया इतना प्यार करेगा कौन
जितना तुमने दुलार किया इतना दुलार करेगा कौन
जितना तुमने प्यार किया
