"आ..
ज्योति जगाओ ,ज्योति जगाओ
ज्योति जगाओ, ज्योति जगाओ
जगमग हो जग सारा
प्रेम शांति भाईचारे का उजियारा ,उजियारा
इस दुनिया से दुख ,अशांति का
मिट जाए अंधियारा
ज्योति जगाओ ,ज्योति जगाओ
जगमग हो जग सारा
आ..
तन के चेतन मंदिर में आत्मा का दीप जले
तन के चेतन मंदिर में आत्मा का दीप जले
मन के निर्मल आंगन में परमात्मा की प्रित पले
हम सब के हैं सब अपने हैं सारा विश्व हमारा
हम सबके हैं सब अपने हैं सारा विश्व हमारा
ज्योति जगाओ ,ज्योति जगाओ
जग जग हो जग सारा
आ..
एक पिता है एक ही मां जग अपना परिवार है
एक पिता है एक ही मां जग अपना परिवार है
इस धरती पर सबको सुख से
जीने का अधिकार है
ज्योति निरंतर जगी रहे ये देते चलो सहारा
ज्योति निरंतर जगी रहे ये देते चलो सहारा
ज्योति जगाओ ,ज्योति जगाओ
जगमग हो जग सारा
आ..
नजर उठाके नभ में देखो प्यार से प्रभु निहार रहा
नजर उठाके नभ में देखो प्यार से प्रभु निहार रहा
शक्तियों वरदानों से भू पर स्वर्ग उतार रहा
विश्व चमन में फिर से महके भारत प्यारा प्यारा
विश्व चमन में फिर से महके भारत प्यारा प्यारा
ज्योति जगाओ ,ज्योति जगाओ
जगमग हो जग सारा
प्रेम ,शांति भाईचारे का उजियारा, उजियारा
इस धरती से दुख ,अशांति का
मिट जाए अंधियारा
ज्योति जगाओ ,ज्योति जगाओ
ज्योति जगाओ ,ज्योति जगाओ
जगमग हो जग सारा
जगमग हो जग सारा.."
