करले प्रभुसे प्यार
हो मानव करले प्रभुसे प्यार
कर ले प्रभु से प्यार
हो मानव कर ले प्रभु से प्यार
बीता जाए जीवन तेरा
बीता जाए जीवन तेरा
मत कर सोच विचार
मत कर सोच विचार
करले प्रभुसे प्यार
हो मानव करले प्रभु से प्यार
बीता बचपन गई जवानी
बूढ़ा हो फिर खतम कहानी
बीता बचपन गई जवानी
बूढ़ा हो फिर खतम कहानी
रंक हो या राजा रानी
रही ना उनकी कोई निशानी
रही ना उनकी कोई निशानी
किसका तुझे इंतजार
मानव किसका तुझे इंतजार
किसका तुझे इंतजार
मानव किसका तुझे इंतजार
कर ले प्रभु से प्यार
हो मानव कर ले प्रभु से प्यार
परमधाम से शिव है आए
गीता का वो ज्ञान सुनाए
परमधाम से शिव है आए
गीता का वो ज्ञान सुनाए
पिता गुरु बन योग सिखाए
स्वर्ग का वरसा देने आए
स्वर्ग का वरसा देने आए
ब्रम्हा का तन ले आधार
ब्रम्हा का तन ले आधार
ब्रम्हा का तन ले आधार
ब्रम्हा का तन ले आधार
कर ले प्रभु से प्यार
हो मानव कर ले प्रभु से प्यार
मै और मेरा तू और तेरा
माया का ये रूप घनेरा
मै है प्रभू का प्रभु है मेरा
आत्म ज्ञान से होगा सवेरा
सुखमय हो संसार अपना
सुखमय हो संसार
सुखमय हो संसार अपना
सुखमय हो संसार
कर ले प्रभु से प्यार
हो मानव कर ले प्रभु से प्यार
बीता जाए जीवन तेरा
बीता जाए जीवन तेरा
मत कर सोच विचार
मत कर सोच विचार
करले प्रभुसे प्यार
हो मानव करले प्रभुसे प्यार
—-----------------------------------
