BKAudioBKAudio
Menu
HomeSearchRecently Added
Your Library
For YouFavouritesHistoryMy PlaylistsOffline Downloads
Songs
PlaylistAlbumArtistsRingtones
Classes
CategoryAlbumSpeakers
Commentaries
CategorySpeakers
Music
Playlist
Avyakt
Mahavakya
Preferences
[email protected]+91 9888588815brahmakumaris.com
HomeBKOneSearchPreferences
Home08 - लत छोड़ने के लिए प्रेरणा क्यों जरूरी है?
08 - लत छोड़ने के लिए प्रेरणा क्यों जरूरी है?
Spiritual Classes

08 - लत छोड़ने के लिए प्रेरणा क्यों जरूरी है?

BK ShivaniBK Dr Girish Patel
Addiction
30:21137
08 - लत छोड़ने के लिए प्रेरणा क्यों जरूरी है?
Spiritual Classes
08 - लत छोड़ने के लिए प्रेरणा क्यों जरूरी है?
BK ShivaniBK Dr Girish Patel
Addiction
30:21137 plays

Essence

इस ऑडियो में समझाया गया है कि किसी भी आदत या व्यसन से बाहर आने के लिए सबसे पहले प्रेरणा जरूरी है। जब तक अंदर से छोड़ने की सच्ची इच्छा नहीं जागती, तब तक जानकारी, सलाह या डर भी पूरी तरह काम नहीं करते। व्यक्ति किसी आदत के अधीन है, वह अंदर से कमजोर महसूस कर सकता है। ऐसे समय में परिवार, मित्र या कोई अपना उसे शक्ति दे, आलोचना या नफरत नहीं। आदत को स्वीकार नहीं करना है, पर व्यक्ति को प्रेम और सम्मान के साथ स्वीकार करना है।
बहुत सुंदर बात कही गई है कि व्यक्ति और उसकी आदत अलग हैं। “इस आदत के बावजूद मैं तुम्हें स्वीकारता हूँ” — यह भाव परिवर्तन में मदद करता है। लेकिन “तुम यह करते हो इसलिए मैं तुम्हें पसंद नहीं करता” — यह भावना व्यक्ति को और दूर कर देती है।
इस में यह भी बताया गया है कि केवल जानकारी हमेशा प्रेरणा नहीं देती। कई बार किसी अपने की बात, बच्चे का प्रेम, कोई अनुभव या अपने ही मुख से निकला सत्य, अंदर जागृति ला सकता है। जब व्यक्ति खुद समझता है कि यह आदत नुकसान कर रही है, तभी बदलाव शुरू होता है।
जब व्यक्ति स्वयं को आत्मा, मन का मालिक और शक्तिशाली अनुभव करता है, तो आत्मबल बढ़ता है। राजयोग मेडिटेशन द्वारा परमात्मा का निःस्वार्थ प्रेम और स्वीकार्यता आत्मा में बल भरता हैं, जिससे बाहरी सहारों की जरूरत कम होने लगती है।
परिवर्तन के लिए तीन प्रश्न महत्वपूर्ण बताए गए हैं —
मुझे क्यों बदलना है?
मैं कैसे बदलूँगा?
क्या मैं सच में बदलना चाहता हूँ?
जब तीसरे प्रश्न का उत्तर भीतर से “हाँ” हो जाता है, तब परिवर्तन सहज हो जाता है।
सार / Essence:
व्यसन से मुक्ति की शुरुआत भीतर जागी सच्ची प्रेरणा से होती है। प्रेम, स्वीकार्यता, आत्म-सम्मान और परमात्म शक्ति से व्यक्ति फिर से अपने जीवन का मालिक बन सकता है।

You might also like

1
01 - आदत कब मजबूरी बन जाती है?
01 - आदत कब मजबूरी बन जाती है?
BK Shivani, BK Dr Girish Patel • Addiction•249 plays• 27:08
27:08
2
05 - गुटका और शराब — छोटी आदत, बड़ा नुकसान
05 - गुटका और शराब — छोटी आदत, बड़ा नुकसान
BK Shivani, BK Dr Girish Patel • Addiction•225 plays• 28:44
28:44
3
07 - रिश्तों में प्रेम और आसक्ति का फर्क
07 - रिश्तों में प्रेम और आसक्ति का फर्क
BK Shivani, BK Dr Girish Patel • Addiction•141 plays• 27:32
27:32
4
02 - “बस एक बार” से शुरू होती है लत
02 - “बस एक बार” से शुरू होती है लत
BK Shivani, BK Dr Girish Patel • Addiction•131 plays• 28:59
28:59
5
03 - लत लगने के मुख्य कारण
03 - लत लगने के मुख्य कारण
BK Shivani, BK Dr Girish Patel • Addiction•122 plays• 28:07
28:07
6
04 - एक व्यक्ति की स्मोकिंग की आदत, पूरे परिवार पर असर
04 - एक व्यक्ति की स्मोकिंग की आदत, पूरे परिवार पर असर
BK Shivani, BK Dr Girish Patel • Addiction•121 plays• 29:21
29:21
7
06 - गुस्से रूपी व्यसन की रिश्तों एवं स्वास्थ्य पर असर
06 - गुस्से रूपी व्यसन की रिश्तों एवं स्वास्थ्य पर असर
BK Shivani, BK Dr Girish Patel • Addiction•130 plays• 28:29
28:29
8
Giving up Addiction  12
Giving up Addiction 12
BK Shivani • Addiction•102 plays• 25:19
25:19
9
Giving up Addiction  11
Giving up Addiction 11
BK Shivani • Addiction•21 plays• 27:22
27:22
10
Giving up Addiction  9
Giving up Addiction 9
BK Shivani • Addiction•14 plays• 28:40
28:40

More From

BK Shivani

Speaker

BK Shivani

BK Dr Girish Patel

Speaker

BK Dr Girish Patel

Addiction

Playlist

Addiction

Giving up Addictions

Album

Giving up Addictions