मधुबन का हर
मधुबन का हर कोना कोना पुकारे
ओ प्राणप्यारे आ जाओ दिल के सहारे
इंतजार में बच्चे पलके बिछाए
आएंगे बाबा कह खुदको समझाए
बिन तेरे बाबा मन को कुछ भी न भाए
मधुबन का हर कोना कोना पुकारे
कई जन्मों के बाद बाबा मिलते हो
उसमें भी बाबा बच्चो से क्यू तुम छिपते हो
पल भर भी बाबा तुमसे जुदा रह सकते नहीं
मिलने को तरसे
मिलने को तरसे ये धरती चांद सितारे
मधुबन का हर कोना कोना पुकारे
ओ प्राण प्यारे आ जाओ दिल के सहारे
मन में खुशी पर आंखे नम हो जाती है
ये भी कैसी प्रीत जो हर पल सताती है
हर मुश्किल में चलना सीखाने वाले
कदम कदम पर
कदम कदम पर उंगली पकड़कर चलाते
मधुबन का हर कोना कोना पुकारे
ओ प्राणप्यारे आ जाओ दिल के सहारे
_______________________
