मधुबन का हर
मधुबन का हर कोना कोना पुकारे
ओ प्राण प्यारे अा जाओ दिलके सहारे
इंतजार में बच्चे पलके बिछाए
आएंगे बाबा कह खुद को समझाए
बिन तेरे बाबा मन को कुछ भी न भाए
मधुबन का हर कोना कोना पुकारे
कई जन्मों के बाद बाबा मिलते हो
उसमे भी बाबा बच्चो से क्यों तुम छिपते हो
पलभर भी बाबा तुमसे जुदा रह सकते नहीं
मिलने को तरसे
मिलने को तरसे ये धरती चांद सितारे
मधुबन का हर कोना कोना पुकारे
ओ प्राण प्यारे अा जाओ दिलके सहारे
मन में खुशी पर आंखे नम हो जाती है
ये भी कैसी प्रीत जो हर पल सताती है
हर मुश्किल में चलना सिखाने वाले
कदम कदम पर उंगली पकड़कर चलाते
मधुबन का हर कोना कोना पुकारे
ओ प्राण प्यारे अा जाओ दिलके सहारे
—--------------------------------------
