ममता तेरी इतनी गहरी सारा जग समा गया
जो भी आया गोद में तेरी हर गम भुला गया
ममता तेरी इतनी गहरी सारा जग समा गया
जो भी आया गोद में तेरी हर गम भुला गया
ममता तेरी
तेरी करुणामयी दृष्टि से कितने जीवन बदल गए
तेरी वाणी सुनकर मम्मा कितने पत्थर पिघल गए
शक्ति रूप धारण किया तू हर असुर घबरा गया
जो भी आया गोद में तेरी हर गम भुला गया
ममता तेरी
यज्ञ माता बनकर तुमने बच्चों को प्यार दिया
अपनी हर साँस को तुमने शिव बाबा पर वार दिया
अवगुणों की सूली देकर तुमने अंतिम विदा लिया
जो भी आया गोद में तेरी हर गम भुला गया
ममता तेरी इतनी गहरी सारा जग समा गया
जो भी आया गोद में तेरी हर गम भुला गया
ममता तेरी इतनी गहरी सारा जग समा गया
जो भी आया गोद में तेरी हर गम भुला गया
ममता तेरी
