

आ.. मन की आंखों ने है देखा, पास आकर आपके मन की आंखों ने है देखा, पास आकर आपके जिंदगी का रंग सुनहरा हो गया है आपसे जिंदगी का रंग सुनहरा हो गया है आपसे मन की आंखों ने है देखा पास आकर आपके सारथी शिव साथ है, सतरंगी रथ पर आ रहे सात सुर में स्नेह के, सांसों के सरगम गा रहे पांव धरती पर कहां ,आंचल में है आकाश के मन की आंखों ने है देखा, पास आकर आपके वह रे अपनी जिंदगी, जीने का क्या अंदाज है अब हमारे भाग्य पर ,भगवान को भी नाज है हम सितारे जगमगाते संग रूहानी चांद के मन की आंखों ने है देखा, पास आकर आपके प्यार ने बाबा तेरे जाने हैं क्या जादू किया ज्योति बिंदु रूप में दिखता हमें बहुरूपिया खेलते हम आपके झूले में जैसे हाथ के मन की आंखों ने है देखा पास आकर आपके मन की आंखों ने है देखा पास आकर आपके जिंदगी का रंग सुनहरा हो गया है आपसे जिंदगी का रंग सुनहरा हो गया है आपसे मन की आंखों ने है देखा पास आकर आपके मन की आंखों ने है देखा पास आकर आपके आ...