मन की यही तमन्ना दिल की है आरज़ू
मन की यही तमन्ना दिल की है आरज़ू
नज़रों के सामने हो बस बाबा तू ही तू
बस बाबा तू ही तू
मन की यही तमन्ना दिल की है आरज़ू
नज़रों के सामने हो बस बाबा तू ही तू
बस बाबा तू ही तू
मन की यही तमन्ना
पहले भी सामने थे अब भी हो सामने
रहेंगे साथ हम सदा कहा है आपने
पहले भी सामने थे अब भी हो सामने
रहेंगे साथ हम सदा कहा है आपने
वादा निभाते अब भी आते हो रूबरू
नज़रों के सामने हो बस बाबा तू ही तू
बस बाबा तू ही तू
मन की यही तमन्ना
वो पालना वो शिक्षा हम आज भी तो पाए
मधुबन की हर दिशासे आती तेरी सदा ये
वो पालना वो शिक्षा हम आज भी तो पाए
मधुबन की हर दिशासे आती तेरी सदा ये
बच्चो का प्राण बाबा नयनों का नूर तू
नज़रों के सामने हो बस बाबा तू ही तू
मन की यही तमन्ना
रत्नों की थालियां भर सागर लूटा रहे हो
दृष्टी से अपने बाबा सृष्टि सजा रहे हो
रत्नों की थालियां भर सागर लूटा रहे हो
दृष्टी से अपने बाबा सृष्टि सजा रहे हो
तुझ संग रात बीते तुझ से हो दिन शुरू
नज़रों के सामने हो बस बाबा तू ही तू
बस बाबा तू ही तू
मन की यही तमन्ना दिल की है आरज़ू
नज़रों के सामने हो बस बाबा तू ही तू
बस बाबा तू ही तू
मन की यही तमन्ना
—-----------------------------------------
