

मनमे बसा है बाबा मेरे वो मेरा संसार है मनमे बसा है बाबा मेरे वो मेरा संसार है सबकुछ उसीपे करके हवाले सबकुछ उसीपे करके हवाले सबकुछ उसीपे निसार है मनमे बसा है बाबा मेरे वो मेरा संसार है मनमे बसा है प्यार की डोरी जो बांधी इतनी हम ना कभी तोड़ेंगे श्रीमत पर चलकर बाबा टूटे हुए को जोड़ेंगे शिक्षाओ की खुशबू भरकर शिक्षाओ की खुशबू भरकर हम को हुआ ऐतबार है मनमे बसा है बाबा मेरे वो मेरा संसार है मनमे बसा है जनमो जन्म का साथ निभाने हमसे जो वादा किया भूलेंगे ना एहसान तुम्हारा हमने भी ये वादा किया इन आंखो से मिलन हुआ है इन आंखो से मिलन हुआ है सागर से जैसे नदीकी धार है मनमे बसा है बाबा मेरे वो मेरा संसार है मनमे बसा है मैंने दिया है हाथ अपना बाबा तुम्हारे हाथ में चाहे दुनिया रूठे हमसे हम ना रूठेंगे किसी बात में दिल से झलकता बाबा तुम्हारा दिल से झलकता बाबा तुम्हारा अब तो प्यार अपार हैं मनमे बसा है बाबा मेरे वो मेरा संसार है मनमे बसा है