मीठे बच्चें मीठे बच्चें बोल यह कितने मीठे है
मीठे बच्चें मीठे बच्चें बोल यह कितने मीठे है
मीठा हमें बनाते बाबा मीठा हमें बनाते बाबा आप बड़े ही मीठे है
मीठे बच्चें मीठे बच्चें बोल यह कितने मीठे है
हम कहते कुर्बान आप पे बाबा ये दिल जान है
जान नहीं कुर्बान बच्चों करना तुम्हें जहान है
प्यार भरी इन शिक्षाओ से
प्यार भरी इन शिक्षाओ से सबके दिल को जीते है
मीठे बच्चें मीठे बच्चें बोल यह कितने मीठे है
हार चुन लिए खुशबू भर हर जिन्दगी महकाई है
नाच उठे है मन मयूर जब मुरली मधुर सुनाई है
इसी राग में भाग्य जगाना
इसी राग में भाग्य जगाना आपसे हम ही सीखें है
मीठे बच्चें मीठे बच्चें बोल यह कितने मीठे है
नाज़ उठाते हमें बिठाते आप तो अपने कंधों पर
याद प्यार दे करते नमस्ते बलि बलि जाते बच्चों पर
ऐसे प्यार का मधु रस पी के
ऐसे प्यार का मधु रस पी के सब रस लगते फीके है
मीठे बच्चें मीठे बच्चें बोल यह कितने मीठे है
मीठा हमें बनाते बाबा
मीठा हमें बनाते बाबा आप बड़े ही मीठे है
मीठे बच्चें मीठे बच्चें बोल यह कितने मीठे है