मधुबन की कली हर यही गा रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
मधुबन की कली हर यही गा रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
स्नेह के मोती आंखे बरसा रही है
स्नेह के मोती आंखे बरसा रही है
मधुबन की कली हर यही गा रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
शिव परमात्मा की दीवानी हुई
सौंपकर अपना जीवन रूहानी हुई
शिव परमात्मा की दीवानी हुई
सौंपकर अपना जीवन रूहानी हुई
बाबा की लाडली थी वो ज्ञान पारी
उसकी बाते निराली थी जादू भरी
ज्ञान के सुर में गाति मधुर रागिनी
अति निर्मल पावन मन भाविनी
उसकी हर एक रूहानी अदा भा रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
बिखरी अधरों पे निर्मल मुस्कान थी
उसकी आभा ख़ुदाकी पहचान थी
बिखरी अधरों पे निर्मल मुस्कान थी
उसकी आभा ख़ुदाकी पहचान थी
प्रेम छलकाते हरदम हैं जिसके नयन
गोद में जिसकी पलता है सारा भुवन
दिव्य दर्पण में दिखती उसकी छबि
कुंदन सी दमकती मासूमसी
प्यारी अपनी झलक वो दिखला रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
अपने कर्मों से रोशन जहां कर गई
अपनी शक्ति सभी में यहा भर गई
अपने कर्मों से रोशन जहां कर गई
अपनी शक्ति सभी में यहा भर गई
सबकी सूरत में दिखती है सीरत तेरी
प्यार ममता की मूरत दुवाएं भरी
जग की माता जगदंबा जगतआरती
महिमा भारत की तुमसेही मां भारती
विश्व परिवर्तन की सदा आ रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
मीठी मम्मा हमे तेरी याद आ रही है
