श्याम सवेरे देखु तुझको कितना सुंदर रूप है,
तेरा साथ ठंडी छाया बाकी दुनिया धूप है,
जब भी तुझे पुकारू मै ,
तस्वीर को निहारू मै ,
ओ.. मेरा बाबा आ जाता, मेरे सामने
मेरा बाबा आ जाता, मेरे सामने
गिरने से पहले ही आकर बाबा मुझे संभालेगा
पूरा है विश्वास मुझे, तूफ़ानो से निकालेगा
ये तन मन तुझपे वारु मै,
तस्वीर को निहारू मै
मेरा बाबा आ जाता, मेरे सामने
बाबा आगे मुझको तो, ये दुनिया फीकी लगती है
स्वर्ग से सुंदर प्यारी दुनिया, बाबा तुझमें लगती है
यह बातें सोच विचारू मैं
तस्वीर को निहारू मैं ,
मेरा बाबा आ जाता, मेरे सामने
बन जाये बाबा के गर तो, किस्मत को चमका देता,
हांथ पकडले अगर उसी का, जीवन धन्य हो जाता ,
तक़दीर अपनी सवांरु मै ,
तस्वीर को निहारू मै,
ओ.. बाबा आ जाता, मेरे सामने
ओ बाबा आ जाता, मेरे सामने
श्याम सवेरे देखु तुझको कितना सुंदर रूप है
