मेरा बाबा मेरा बाबा मेरा बाबा कहिये
जो भी मिले उसीको बाबा रंग रंगिये
मेरा बाबा मेरा बाबा मेरा बाबा कहिये
जो भी मिले उसीको बाबा रंग रंगिये
मेरा बाबा कहिये
दिल में हो एक मेरा बाबा हाथ तेरा हाथमे
तू अकेला नहीं प्यारे बाबा तेरे साथमे
दिल में हो एक मेरा बाबा हाथ तेरा हाथमे
तू अकेला नहीं प्यारे बाबा तेरे साथमे
विधि का विधान जान सच्ची राह चलिये
जो भी मिले उसीको बाबा रंग रंगिये
मेरा बाबा कहिये
किया अभिमान जो सुख नहीं पाएगा
होगा प्यारे वहीं तू जो बीज बोता जाएगा
किया अभिमान जो सुख नहीं पाएगा
होगा प्यारे वहीं तू जो बीज बोता जाएगा
धन्यवाद बाबा मेरे धन्यवाद कहिये
जो भी मिले उसीको बाबा रंग रंगिये
आशा रख बाबा से दूजी आशा छोड़ दे
नाता एक बाबा से दूजे नाते तोड़ दे
आशा रख बाबा से दूजी आशा छोड़ दे
नाता एक बाबा से दूजे नाते तोड़ दे
पा लिया जो पाना था यही बात कहिए
जो भी मिले उसीको बाबा रंग रंगिये
मेरा बाबा कहिये
मेरा बाबा मेरा बाबा मेरा बाबा कहिये
जो भी मिले उसीको बाबा रंग रंगिये
मेरा बाबा कहिये
