मेरा बाबा मेरी मंजिल बाबा बाबा गाए दिल
मेरा बाबा मेरी मंजिल बाबा बाबा गाए दिल
दिल का हाल सुनाऊं बाबा के पास आजाऊ
बाबा संग में खेलूं खाऊं बाबा संग रास रचाऊं
चमचम वो जैसे चमके ऐसे ही मै भी जगमगाऊ
दिल ने चाहा दिल ने पाया दिल का जो सहारा
दिल में बसा बाबा मेरा वो प्राणों का प्यारा
दिल ने चाहा दिल ने पाया दिल का जो सहारा
दिल में बसा बाबा मेरा वो प्राणों का प्यारा
मेरा बाबा मेरी मंजिल बाबा बाबा गाए दिल
पलभर भी तो बाबा के बिना दिल न लगे कही पे
जन्मों के साथी सदा सहारा वो ऐसा कोई नहीं है
पलभर भी तो बाबा के बिना दिल न लगे कही पे
जन्मों के साथी सदा सहारा वो ऐसा कोई नहीं है
उनसे योग लगाऊं सुख ही सुख मैं पाऊं
शक्तियोसे भर जाऊ मन का मेल मिटाऊ
उमंग भरे पंख लगे फरिश्ता बन मैं उड़ जाऊ
नैन मिले दिल ये खिले आई है बहार
गुनगुनाए मुस्कराए खिल उठा संसार
नैन मिले दिल ये खिले आई है बहार
गुनगुनाए मुस्कराए खिल उठा संसार
मेंरा बाबा मेरी मंजिल बाबा बाबा गाए दिल
करोड़ोमें मुझे ढूंढा है जगमें मेरा प्यारा भोला बाबा
ज्ञान अमृत पिला रहे मुझे बड़ा निराला वो बाबा
करोड़ोमें मुझे ढूंढा है जगमें मेरा प्यारा भोला बाबा
ज्ञान अमृत पिला रहे मुझे बड़ा निराला वो बाबा
जब मैं उनको निहारू खुद में ही खो जाऊ
बनके ज्योतिबिंदु स्नेह सागर में समाऊ
रिमझिम जो किरणे बरसे पावन मै आत्मा हो जाऊ
ज्योतिबिंदु स्नेहसिंधु सर्वशक्तिमान
सबका प्यारा भोला बाबा वो है भगवान
ज्योतिबिंदु स्नेहसिंधु सर्वशक्तिमान
सबका प्यारा भोला बाबा वो है भगवान
मेंरा बाबा मेरी मंजिल बाबा बाबा गाये दिल
मेंरा बाबा मेरी मंजिल बाबा बाबा गाये दिल
दिल का हाल सुनाऊं बाबा के पास जाऊ
बाबा संग में खेलूं खाऊं बाबा संग रास रचाऊं
चमचम वो जैसे चमके ऐसे ही मै जी जगमगाऊ
यादो मे है आँखो मे है सासो मे है खुशबू
संग सदा रहते है वो सदा रूबरू
दिल ने चाहा दिल ने पाया दिल का जो सहारा
दिल में बसा बाबा मेरा वो प्राणों का प्यारा
नैन मिले दिल ये खिले आई ये बहार
गुनगुनाए मुस्कराए खिल उठा संसार
ज्योतिबिंदु स्नेहसिंधु सर्वशक्तिमान
सबका प्यारा भोला बाबा वो है भगवान
_________