मेरे मीठे प्यारे बाबा
मेरे मीठे प्यारे बाबा तूही है सबसे प्यारा
तेरे सिवा न कोई मेरा बाबा पालनहारा
मेरे बाबा प्यारे बाबा
संकल्पों में सपनों में भी
मेरे दिल की धड़कन में भी बाबा तुम ही समाए
न कोई आधार दूजा बाबा जब से तुमको पाए
तुम ही मेरे हो संसार
दुनिया में मेरे तुम हो छाए
तुमसे मै मिलन मनाऊं बाबा दिलदारा
मेरे बाबा प्यारे बाबा
सत्य असत्य का अंतर जाने
दिव्य बुद्धि से इसे पहचाने
सत्य की जीत सदा
असत्य की जीत ही खुशी मौज न रहे नित्य सदा
बाबा से प्यार अपार
सच्चे दिल की है प्रीत सदा
जो भी है वह सब आप ही हो बाबा
प्राणप्यारा मेरे बाबा प्यारे बाबा
अतीन्द्रिय सुख के हो झूले में झूलूँ मै सदाही
दिल पर तेरे मेरा नाम
दिलतख्त ही मेरी शान
दिलसे निकली दुवाएं ही में मेरा मान
तू ही है सच्चा सहारा
इसीलिए बाकी सबसे है किनारा
मेरे तो तुम ना कोई दूसरा
तुमसे किया है ये वायदा मेरे बाबा
तारणहारा मेरे मीठे प्यारे बाबा
तू ही है सबसे प्यारा मेरे मीठे प्यारे बाबा
