"मिले हो तुम तो बाबा, ज़िन्दगी मिल गयी
मिले हो तुम तो बाबा, ज़िन्दगी मिल गयी
जैसे बुझते दीये को, रोशनी मिल गयी
मिले हो तुम तो बाबा, ज़िन्दगी मिल गयी
मिले हो तुम तो बाबा .....
सूनी सी राहों में हमारी,तुमने दिया है सहारा
सूनी सी राहों में हमारी, तुमने दिया है सहारा
पलकों पे बिठा के आपने, जीवन को है संवारा
तेरी याद में हर घड़ी, दिल नशीन हो गयी
मिले हो तुम तो बाबा ....
अनजान थे खुद से, पहचान हमें कराया
अनजान थे खुद से, पहचान हमें कराया
जन्नत की राहों पर हमको, चलना है सिखाया
तेरी मुरली के तरानों में, हर ख़ुशी मिल गयी
मिले हो तुम तो बाबा ......
तेरी पालना हम पाकर, हर ग़म से हैं बेफिकर
तेरी पालना हम पाकर, हर ग़म से हैं बेफिकर
इस भीड़ भरी दुनियां में,हमपे है तेरी नज़र
तेरा प्यार पाकर हसरतें, हैं हसीं हो गयीं
मिले हो तुम तो बाबा, ज़िन्दगी मिल गयी
मिले हो तुम तो बाबा, ज़िन्दगी मिल गयी
जैसे बुझते दीये को, रोशनी मिल गयी
मिले हो तुम तो बाबा, ज़िन्दगी मिल गयी
मिले हो तुम तो बाबा, ज़िन्दगी मिल गयी
मिले हो तुम तो बाबा ......"
